पार्टी के लिए डॉ.अग्रवाल की कर्तव्यनिष्ठा

डॉ. एस एस अग्रवाल ने समय समय पर जिला प्रभारी का दायित्व संभाला। इसके साथ ही विभिन्न अभियानों के दायित्व जिनमें 1998 से आम चुनाव लोकसभा, विधानसभा एवं निगम चुनावों में चुनाव संचालन समिति के सदस्य

के रुप में कार्य किया। विभिन्न राष्ट्रीय अधिवेषन, राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय परिषद एवं प्रदेश कार्यकारीणी की बैठकों में भी भागीदारी निभाई। देश भर के अधिकतर राज्यों में भाजपा चिकित्सक सम्मेलन भी उनकी ओर से आयोजित किये गए।

उन्होने भाजपा द्वारा आयोजित राम रथ यात्रा, एकता यात्रा, राजस्थान स्वर्ण जयन्ती रथ यात्रा, सुराज संकल्प यात्रा, गौरव रथ यात्रा एवं भाजपा के विभिन्न जेल भरो आंदोलनों में भी सहभागिता निभाई। जन चेतना यात्रा में 40 दिन पूरे देश में वह माननीय आडवाणी जी के साथ रहे।

डॉ. अग्रवाल ने राजस्थान प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी रहते हुए भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ सम्मलेन जयपुर में 07 अक्टूबर 2007 को आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 3608 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने किया था |

उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के पद पर रहते हुए राष्ट्रीय चिकित्सक सम्मेलन का फरवरी 2008 में जयपुर में सफल रूप से आयोजन किया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारतवर्ष से 1889 चिकित्सकों ने भाग लिया था। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में स्व.श्रीमती सुष्मा स्वराज, डॉ. हषर्वधन, श्री रामलाल जी, श्री ओमप्रकाश माथुर, श्री श्याम जाजू, डॉ. अनिल जैन, डॉ. महेश चंद्र शर्मा एवं श्री प्रकाश चन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

डॉ. अग्रवाल ने सन् 2008 में अंत्योदय स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ माननीय श्री राजनाथ सिंह जी के सानिध्य में किया |

सन् 2013 में राष्ट्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के पद पर रहते हुए, हेल्थ विजन 2014 दिल्ली स्थित सिरिफोर्ट ऑडिटोरियम में 30 सितम्बर को आयोजित किया | कार्यक्रम में श्री नीतिन गडकरी, श्री अरुण जैटली, डॉ. हर्षवर्धन, श्री रामलाल जी, एवं डॉ. सी पी ठाकुर की उपस्तिथि रही | कार्यक्रम में 3500 से ज़्यादा चिकित्सकों ने भाग लेकर 2014 आम चुनावों में भाजपा समर्थन का प्रण लिया |

सन् 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनावों के पूर्व डॉ. अग्रवाल ने रोल ऑफ मेडिकल प्रोफेषनल्स इन पाॅलिटिक्स विषय पर जयपुर में 10 अक्टूबर को सम्मेलन आयोजित किया | इस सम्मेलन की मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी रही। डॉ. अनिल जैन व डॉ. महेश शर्मा (नोयडा) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 2500 से ज़्यादा मेडिकल प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे |

वर्ष 2018 में डॉ. अग्रवाल ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय निर्देशानुसार सम्पर्क फाॅर समर्थन, जयपुर, नेशन फर्स्ट - साथ आए देश बनाऐ का आयोजन किया। माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के सानिध्य में 11 सितंबर 2018 को जयपुर में प्रबुद्व नागरिक सम्मेलन आयोजित किया गया। राजस्थान प्रदेश के अधिकतर जिलों में प्रबृद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया।

हैं।